अध्याय-6 : अंतर्राष्ट्रीय संगठन | Class 12 Political Science NCERT Solution in Hindi

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान – अध्याय 7 : अंतर्राष्ट्रीय संगठन  NCERT Solutions हिंदी में

अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organizations) विश्व राजनीति और वैश्विक सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस अध्याय में यह समझाया गया है कि किस प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ (UN), विश्व बैंक, IMF और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ देशों के बीच सहयोग, शांति और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करती हैं।यह प्रश्न-उत्तर Class 12 Board Exam की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं। Political Science Class 12 के इस अध्याय के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ सटीक उत्तरों के साथ दिए गए हैं।"

अध्याय-6 : अंतर्राष्ट्रीय संगठन
अंतर्राष्ट्रीय संगठन (UNO)


1. निषेधाधिकार (वीटो) के बारे में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। इनमें प्रत्येक के आगे सही या गलत का चिह्न लगाएँ:
(क) सुरक्षा परिषद के सिर्फ स्थायी सदस्यों को ‘वीटो’ का अधिकार है।
(ख) यह एक तरह की नकारात्मक शक्ति है।
(ग) सुरक्षा परिषद के फैसलों से असंतुष्ट होने पर महासचिव ‘वीटो’ का प्रयोग करता है।
(घ) एक ‘वीटो’ से भी सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव नामंजूर हो सकता है।
उत्तर:- (क) सही (ख) सही (ग) गलत (घ) सही

2. संयुक्त राष्ट्र के कार्यों के बारे में निम्न कथनों में से प्रत्येक के खिलाफ सही या गलत को चिह्नित करें:
(क) सुरक्षा और शांति से जुड़े सभी मसलों का निपटारा सुरक्षा परिषद् में होता है।
(ख) मानवतावादी नीतियों का क्रियान्वयन विश्वभर में फैली मुख्य शाखाओं तथा एजेंसियों के मार्फत होता है।
(ग) सुरक्षा के किसी मसले पर पाँच स्थायी सदस्य देशों का सहमत होना उसके बारे में लिए गए फैसले के क्रियान्वयन के लिए जरूरी है।
(घ) संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्रसंघ के बाकी प्रमुख अंगों और विशेष एजेंसियों के स्वतः सदस्य हो जाते है।
उत्तर:- (क) सही (ख) गलत (ग) सही (घ) गलत 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के प्रस्ताव को ज्यादा वजनदार बनता है?
(क) परमाणु क्षमता
(ख) भारत संयुक्त राष्ट्रसंघ के जन्म से ही उसका सदस्य है।
(ग) भारत एशिया में स्थित है।
(घ) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राज
उत्तर:- (घ) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राज

4. परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और उसकी सुरक्षा और संबद्ध संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेंसी का नाम है?
(क) संयुक्त राष्ट्रसंघ निरस्त्रीकरण समिति
(ख) अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी
(ग) संयुक्त राष्ट्रसंघ अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ख) अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी

5. विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित में से किस संगठन का उत्तराधिकारी है?
(क) जेनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ
(ख) जेनरल एरेंजमेंट ऑन एंड टैरिफ
(ग) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(घ) संयुक्त राष्ट्रसंघ विकास कार्यक्रम
उत्तर:- (क) जेनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ

6. रिक्त स्थान भरें।
(क) संयुक्त राष्ट्रसंघ का मुख्य उद्देश्य __________ है।
(ख) संयुक्त राष्ट्रसंघ का सबसे जाना-पहचाना पद ____________ का है।
(ग) संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ________ स्थायी और _________ गैर स्थायी सदस्य हैं।
(घ) _________ संयुक्त राष्ट्रसंघ के वर्तमान महासचिव हैं।
(ङ) मानवधिकारों की रक्षा में सक्रिय दो स्वयंसेवी संगठन _________ और ____________ हैं।
उत्तर:- क) शांति और सुरक्षा बनाए रखना
(ख) सचिवालय
(ग) 5, 10
(घ) एंटोनियो गुटरेस
(ङ) ह्यूमन राइट्स वॉच , एमनेस्टी इंटरनेशनल

7. संयुक्त राष्ट्रसंघ की मुख्य शाखाओं और एजेंसियों का सुमेल उनके काम से करें:
(1) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
(2) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
(3) अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी
(4) सुरक्षा परिषद
(5) संयुक्त राष्ट्रसंघ शरणार्थी उच्चायोग
(6) विश्व व्यापार संगठन
(7) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(8) आम सभा
(9) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(10) सचिवालय
(क) सचिवालय वैश्विक वित्त-व्यवस्था की देखरेख।
(ख) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का संरक्षण।
(ग) सदस्य देशों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण की चिंता।
(घ) परमाणु प्रौद्योगिकी का शांतिपूर्ण उपयोग और सुरक्षा।
(ङ) सदस्य देशों के बीच मौजूद विवादों का निपटारा।
(च) आपातकाल में आश्रय तथा चिकित्सीय सहायता मुहैया करना।
(छ) वैश्विक मामलों पर बहस-मुबाहिसा
(ज) संयुक्त राष्ट्रसंघ के मामलों का समायोजन और प्रशासन
(झ) सबके लिए स्वास्थ
(ञ) सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार की राह आसान बनाना।
उत्तर:- (1) -(ग)  (2)- (ङ)  (3) -(घ)     (4)- (ख)     (5) - (च)     (6)- (ञ)     (7)- (क)       (8)- (छ)    (9)- (झ)     (10)- (ज)

8. सुरक्षा परिषद के कार्य क्या है?
उत्तर:- सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र एक प्रमुख  अंग हैं इसका गठन 1945 को हुआ। इसका मुख्य कार्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रमुख कार्य:
(i) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना : 
विश्व स्तर पर संघर्षों को रोकने या उनका समाधान करके शांति और सुरक्षा को  बनाये रखना वह किसी भी संघर्ष या युद्ध की स्थिति में हस्तक्षेप कर सकती है।
(ii) विवादों को निपटाना : 
यह सदस्य देशों के बीच के विवादों को वार्ता, मध्यस्थता (mediation), और जांच जैसे तरीको  जरिये शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाने की कोशिश करती है। 
(iii) नए सदस्य देशों अपनाना : 
नए  देशों को  शामिल  करना और उनके प्रवेश की सिफ़ारिश करना 
(iv) महासचिव की नियुक्ति करना :
आम सभा के  महासचिव की नियुक्ति करना और न्यायालयों के न्यायाधीशों  का चुनाव करना 
(v) आर्थिक और सैनिक प्रतिबंध लगाना :
यदि कोई देश या व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय शांति को खतरा पहुँचाता है, तो उस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को सैन्य बल प्रयोग की अनुमति देती है (जैसे शांति सेना भेजना)।

9. भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष का समर्थन आप कैसे करेंगे? अपने प्रस्ताव का औचित्य सिद्ध करें।
उत्तर:- भारत भी संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य का दावेदार है इसके कारण निम्नलिखित है:-
(i) भारत विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला दूसरा देश हैं जहा भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 17.7% है। 
(ii) भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश है जहां मत अधिकारों को संरक्षण प्रदान है। 
(iii) भारत दिन प्रतिदिन उभरती हुई अर्थव्यवस्था बनता जा रहा है जहां विकास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (GDP के आधार पर) होने के कारण वह वैश्विक निर्णयों में भाग लेने का अधिकार रखता है।
(iv) भारत ने हमेशा शांति और अहिंसा की नीति अपनाई है। उसने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज तक 50 से अधिक शांति अभियानों में 2,00,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने भाग लिया है।
(v) भारत ने नियमित तौर पर UNO के बजट में अपना योगदान दिया है। 
(vi) भारत के पास एक विशाल सेना है जो अपने प्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। 

10. संयुक्त राष्ट्रसंघ के ढाँचे को बदलने के लिए सुझाए गए उपायों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
उत्तर:- संयुक्त राष्ट्रसंघ के ढाँचे, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए माँग उठाई जाती रही है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के ढाँचे के सुधारों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का आलोचनात्मक मूल्यांकन :-
(i) वीटो के अधिकार की पुनर्समीक्षा :- UNO के  वर्तमान स्थायी सदस्य (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन) अपने विशेषाधिकार (वीटो) को छोड़ना नहीं चाहते।
वे नए देशों (जैसे भारत, ब्राज़ील, जर्मनी) को स्थायी सदस्यता देने से मुकरते हैं क्योंकि इससे उनका प्रभाव घट सकता है।
(ii) सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद : सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय और वैचारिक टकराव है जो संयुक्त राष्ट्र में एक सर्वसम्मत सुधार कार्यक्रम  में बाधा उत्पन्न करता हैं।
(iii) संयुक्त राष्ट्र चार्टर में संशोधन प्रक्रिया में कठिनाई : चार्टर में बदलाव के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति और सभी वीटो अधिकार पर्याप्त देशों की सहमति जरूरी है। यह प्रक्रिया बहुत जटिल और धीमी है।
(iv) आर्थिक असमानता : छोटे और गरीब देशों की बात को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। विकासशील देशों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है।

11. हालांकि संयुक्त राष्ट्रसंघ युद्ध और इससे उत्पन्न विपदा को रोकने में नाकामयाब रहा है लेकिन विभिन्न देश अभी भी इसे बनाए रखना चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ को एक अपरिहार्य संगठन मानने के क्या कारण हैं?
उत्तर:- हालांकि यह संगठन कई बार युद्धों और संकटों को पूरी तरह रोकने में असफल रहा है, लेकिन फिर भी विश्व के अधिकतर देश इसे बनाए रखना चाहते हैं।
संयुक्त राष्ट्र को अपरिहार्य संगठन मानने के कारण निम्नलिखित हैं :
(i) UNO एक अपरिहार्य संस्था हैं क्यूंकि इसने  विश्व स्तर पर  शांति को बनाये  रखने में महत्तवपुर्ण कदम उठाये हैं
(ii) समय -समय पर विभिन्न देशों के बीच आपसी मतभेदों को सामूहिक वार्ताओं के द्वारा उनका निदान  किया हैं । यही नहीं कमजोर और अविकसित देशों को आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में  सहयोग किया हैं 
(iii) UNO की संस्थाओं जैसे UNESCO , UNISEF , WHO , WTO  आदि जैसी संस्थाओं ने विश्व में कमजोर एवं असक्षम जैसे देशों को शिक्षा स्वास्थ्य , मानव अधिकार सुरक्षा और व्यापार आदि क्षेत्रों में सुविधा उपलब्ध करवाई है ताकि विश्व स्तर पर लोगों के जीवन को सुरक्षित और शिक्षित बनाया जा सके और देश में खुशहाली का माहौल पैदा किया जा सके

12. संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का अर्थ है सुरक्षा परिषद के ढांचे में बदलाव इस कथन का सत्यापन करें
संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का अर्थ है सुरक्षा परिषद के ढांचे में बदलाव क्यूंकि सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का एक महत्वपूर्ण अंग हैं अंतराष्ट्रीय स्तर पर व सुरक्षा बनाने की जिम्मेदारी हैं और यह संयुक्त राष्ट्र संघ में कार्यपालिका  के समान है
इसकी संरचना और कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। 
(i) सुरक्षा परिषद की वर्तमान संरचना 1945 की है, जब केवल पाँच देशों ( जिसमे अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन शामिल हैं ) को स्थायी सदस्यता और वीटो का अधिकार मिला। परन्तु आज विश्व राजनीति और शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल चुका है। स्थायी सदस्यों की संख्या में कर स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए     
(ii) भारत, ब्राज़ील, जापान, जर्मनी जैसे देश जो आज वैश्विक शक्ति हैं, इन देशों को स्थायी सदस्यता नहीं मिली।
(iii) वर्तमान ढांचा गैर-लोकतांत्रिक और असमान माना जाता है।
(iv) संयुक्त राष्ट्र को अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्वशील और प्रभावशाली बनाने के लिए सुरक्षा परिषद का में सुधार आवयश्यक हैं 
(v) सुरक्षा परिषद के निर्णयों पर पश्चिमी मुल्कों तथा हितों छाव होती हैं और कुछ शक्तिशाली देशो का दबाव  होता हैं
सुरक्षा परिषद में निर्धारित मानदंड :- 
(i) उन देशों को शामिल भी किया किया जाए जिनका का मानव अधिकारों के क्षेत्र में रिकॉर्ड अच्छा है 
(ii) आर्थिक आधार  भी नए देशों को शामिल किया जाये






📌 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) – अंतर्राष्ट्रीय संगठन


Q1. अंतर्राष्ट्रीय संगठन क्या हैं?
Ans : अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organizations) वे संस्थाएँ हैं जो देशों के बीच सहयोग, शांति, सुरक्षा और आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए बनाई जाती हैं।

Q2. प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन कौन-कौन से हैं?
Ans : (i) संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations – UN)
(ii) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
(iii) विश्व बैंक (World Bank)
(iii) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
(iv) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)

Q3. अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का महत्व क्या है?
Ans : (i) वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना
(ii) आर्थिक सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करना
(iii) सामाजिक और मानवाधिकारों के क्षेत्र में दिशा-निर्देश देना

Q4. भारत का अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में क्या योगदान है?
भारत UN में सक्रिय भूमिका निभाता है, शांति मिशन भेजता है, आर्थिक और सामाजिक सहयोग में भाग लेता है और वैश्विक नीतियों में अपनी राय रखता है।

Q5. बोर्ड परीक्षा के लिए कौन-कौन से प्रश्न महत्वपूर्ण हैं?
Ans : (i) प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और उनके उद्देश्य 
(ii) भारत और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का संबंध
(iii) अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का वैश्विक महत्व





👉 अगर आप Class 12 Political Science के अन्य अध्यायों के प्रश्न-उत्तर देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए links पर जाएँ:
अध्याय-7 : समकालीन विश्व में सुरक्षा
​Class 12 Political Science Important Questions (Board Exams)






Post a Comment

0 Comments