संयुक्त राष्ट्र संघ | Class 12 Political Science Notes

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान- संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) नोट्स हिंदी में

क्या आप Class 12 Political Science Chapter – संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) Notes in Hindi ढूँढ रहे हैं?
यहाँ पर आपको मिलेगा NCERT Solutions, Notes, Important Questions और MCQs with Answers, जो आपकी CBSE Board Exam 2025 की तैयारी को आसान और तेज़ बनाएंगे।
कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के इस अध्याय में आप संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग, संरचना, उपलब्धियाँ और चुनौतियों के बारे में जानेंगे।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान – संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) नोट्स हिंदी में

UNO

संयुक्त राष्ट्र संघ

संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 'लीग ऑफ़ नेशंस' के उत्तराधिकारी के रूप में हुई। 
संयुक्त राष्ट्र अधिकार पर पांच देशों के हस्ताक्षर होने पर 24 अक्टूबर सन 1945 को इसकी स्थापना की गई।

मुख्यालय : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में।
सदस्य वर्ग : 193 सदस्य देश।
अधिकारी भाषाएँ : अरबी, चीनी, फ्रांसीसी,अंग्रेजी, रूसी तथा स्पेनी।
अध्यक्ष : महासचिव एंटोनियों गुटरेस।


संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य :

(i) अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखना तथा युद्ध रोकना।
(ii) राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।
(iii) अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने और मानव अधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने में सहयोग करना।
(iv) राष्ट्रीय के कार्यों के सामंजस्य के लिए एक केंद्र बनाना।
(v) गरीबी, भुखमरी, और अन्य वैश्विक समस्याओं का समाधान निकालना।


LOGO : संयुक्त राष्ट्र का अपना एक झंडा है। 
इसमें दुनिया का नक्शा बना हुआ है और इसके चारों ओर जैतून की पत्तियां है। ये पत्तियां विश्व शांति का संकेत करती है।


संयुक्त राष्ट्र की संरचना : 

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग -
संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग image

UNO के मुख्य अंग


1. सुरक्षा परिषद :

इसे देश का पुलिसमैन भी कहा जाता हैं।  
मुख्यालय : न्यूयोर्क 
(17 जनवरी 1946 चर्च हाउस , लंदन)
सदस्य : 15 (स्थायी सदस्य देश 05 और अस्थायी सदस्य देश 10)
वीटो (Veto) लैटिन भाषा का शब्द हैं , जिसका अर्थ : मैं अनुमति नहीं देता हूँ 
कार्य :  
(i) अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाये रखना।  
(ii) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विवादों की जाँच करना।  
(iii) युद्ध, हिंसा या आंतरिक संघर्ष की स्थिति में हस्तक्षेप करना। 
(iv) आर्थिक प्रतिबन्ध लगाना। 
(v) हमलावर के खिलाफ सैन्य कार्यवाही करना।  
(vi) जरूरत पड़ने पर शांति सेनाएँ भेजना। 
(vii) नए सदस्यों के प्रवेश की सिफारिश करना।  
(viii) महासभा के साथ महासचिव की नियुक्ति करना।  
 

2. संयुक्त राष्ट्र महासभा :

मुख्यालय : न्यू यॉर्क (यूएसए)
सदस्य : 193 देश (One Vote Each)
Founding Natiions : 51 देश 
कार्य :
(i) बहुपक्षीय चर्चाओं हेतु अनोखा मंच प्रदान करना।
(ii) अंतरराष्ट्रीय कानून का संहिताकरण।
(iii) नीति निर्माण और प्रतिनिधि अंग। 
(iv) मानवीय कार्यों को बढ़ावा देना। 
(v) बजट और नियुक्ति शक्तियां तथा कानून के नियम को बढ़ावा देना।
(vi) सतत विकास लक्ष्य 2020।
(vii) विकास, शांति, गरीबी, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करना।  


3. आर्थिक और सामाजिक परिषद :

मुख्यालय : न्यू यॉर्क (यूएसए)
राष्ट्रपति : Robert (कनाडा)
सदस्य देश : 54 
मीटिंग टाइम : जुलाई (प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी)
कार्य :
(i) यह आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य मामलों से संबंधित है।  
(ii) यह परिषद दुनिया भर में आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर काम करती है।
(iii) गरीबी हटाना, स्वास्थ्य सेवाएं सुधारना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। 
(iv) विकासशील देशों को विकास योजनाओं में मदद देना। 

विशिष्ट एजेंसियां :
ILO : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 
FAO : UNO का खाद्य और कृषि संगठन 
UNESCO : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन
WHO : विश्व स्वास्थ्य संगठन 
IMF : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 


4. न्यायिक परिषद / अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) : 

मुख्यालय : हेग (नीदरलैंड्स) में
वर्तमान अध्यक्ष : JP (जापान)
न्यायाधीशों की संख्या : 15 
कार्यालय : 9 वर्ष
शामिल देश : UNO के सभी देश 
(न्याय के लिए राज्य ICJ से संपर्क कर सकता हैं)
ICJ के कार्य :
(i)  यह अंतरराष्ट्रीय झगड़ों का निपटारा करती है।
(ii) राज्यों द्वारा प्रस्तुत कानूनी विवादों के निपटारा। 
(iii) सलाहकार  के रूप में कार्य - राय देनु हेतु। 
(iv) संधि की व्याख्या। 


5. सचिवालय : 

सचिवालय : कार्यकारी शाखा 
प्रमुख सचिव : एंटोनियो गुटेरेस
सचिवालय : न्यूयोर्क 
यह UNO का प्रशासनिक विभाग है। इसके प्रमुख को महासचिव कहा जाता है। 
कार्य :
(i) विचार-विमर्श और निर्णय लेने वाला निकाय। 
(ii) विभिन्न अंगों के निर्णयों को लागू करवाना। 
(iii) दस्तावेज़ तैयार करना, बैठकों की योजना बनाना। 


संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव :

क्र.

नाम

कार्यकाल

देश

1

ट्राइग्वे ली

1946 – 1952

नॉर्वे

2

डैग हैमरशोल्ड

1953 – 1961             (कार्यकाल के दौरान निधन)

स्वीडन

3

यू थांट

1961 – 1971

बर्मा (अब म्यांमार)

4

कुर्त वॉल्डहाइम

1972 – 1981

ऑस्ट्रिया

5

जेवियर पेरेज़ कुएल्यार

1982 – 1991

पेरू

6

बुतरोस बुतरोस घाली

1992 – 1996

मिस्र

7

कोफी अन्नान

1997 – 2006

घाना

8

बान की मून

2007 – 2016

दक्षिण कोरिया

9

एंटोनियो गुटेरेस

2017 – वर्तमान

पुर्तगाल



6. ट्रस्टीशिप काउंसिल :

कार्य :
(i) उन क्षेत्रों की देखरेख करना जो औपनिवेशिक शासन में थे। 
(ii) उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना। 
अब यह सक्रिय नहीं है, क्योंकि सभी ट्रस्टी क्षेत्र स्वतंत्र हो चुके हैं इसलिए प्लाऊ को स्वतंत्रता मिलने के बाद ट्रस्टीशिप काउंसिल 01 नवंबर 1994 में अपने संचालन को निलंबित कर दिया।   



भारत और संयुक्त राष्ट्र :

  • भारत संस्थापक सदस्यों में से एक है। 
  • भारत (India) ने हमेशा से संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
  • 26 जून 1945 को सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में भारत ने UN Charter पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत हमेशा विश्व शांति (World Peace), विकास (Development) और मानवाधिकार (Human Rights) के पक्ष में खड़ा रहा है।

UNO में भारत की भूमिका :

(i) भारत ने दुनिया के कई देशों में UNO की शांति सेना भेजी है।
(ii) भारत UNO के सबसे बड़े शांति सैनिक योगदानकर्ताओं में शामिल है।
(iii) भारत के सैनिकों ने कांगो, सूडान, सोमालिया, लेबनान जैसे देशों में सेवा दी है।
(iv) भारत ने महिलाओं, बच्चों, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी हटाने से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया है।
(v) भारत UNICEF, WHO, UNESCO जैसी संस्थाओं के कार्यक्रमों में भाग लेता है।
(vi) भारत हमेशा से यह कहता रहा है कि दुनिया से परमाणु हथियार खत्म होने चाहिए।
(vii) भारत ने शांति और संवाद के ज़रिए समाधान पर ज़ोर दिया है।
(viii) भारत ने महामारी के दौरान कई देशों को वैक्सीन, दवाएं और राहत सामग्री भेजी।
इसे “वैक्सीन मैत्री” कहा गया।
  • वर्तमान में भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य कई बार बन चुका है (8 बार)। 
  • 2021–2022 में भी भारत अस्थायी सदस्य था।
भारत चाहता है कि उसे स्थायी सदस्य बनाया जाए क्योंकि:
(i) भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और उसकी जनसंख्या बहुत अधिक है।
(ii) वह अर्थव्यवस्था और रक्षा में तेजी से बढ़ रहा है।





"संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर"
(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) क्या है?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO – United Nations Organisation) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना, सहयोग को बढ़ावा देना और मानवाधिकारों की रक्षा करना है।

प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संगठन का गठन क्यों किया गया?
उत्तर: (i) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शांति स्थापित करना।
(ii) भविष्य में युद्धों को रोकना।
(iii) राष्ट्रों के बीच सहयोग बढ़ाना।
(iv) मानवाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना।

प्रश्न 3. UNO के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं?
उत्तर : महासभा (General Assembly)
सुरक्षा परिषद (Security Council)
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC)
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)
सचिवालय (Secretariat)
न्यास परिषद (Trusteeship Council)

प्रश्न 4. सुरक्षा परिषद (Security Council) की संरचना और भूमिका क्या है?
उत्तर: सदस्य: 15 (5 स्थायी + 10 अस्थायी)
स्थायी सदस्य: अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस।
भूमिका: अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखना, शांति-सेना भेजना, प्रतिबंध लगाना और युद्ध रोकने के प्रयास करना।

प्रश्न 5. UNO की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या हैं?
उत्तर: (i) शांति स्थापना मिशन।
(ii) उपनिवेशवाद के अंत में सहयोग।
(iii) स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन में योगदान (WHO, UNESCO, UNICEF)।
(iv) मानवाधिकारों की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून का विकास।

प्रश्न 6. UNO की सीमाएँ या आलोचनाएँ क्या हैं?
उत्तर : UNO की सीमाएँ या आलोचनाएँ :
(i) सुरक्षा परिषद में वीटो अधिकार के कारण निर्णयों पर बड़ी शक्तियों का दबाव।
(ii) कई बार युद्ध और संघर्ष रोकने में असफल।
(iii) विकासशील देशों को बराबर महत्व नहीं मिलना।
(iv) सुधार की आवश्यकता।

प्रश्न 7. UNO और भारत का संबंध कैसा है?
उत्तर: (i) भारत UNO का संस्थापक सदस्य है।
(ii) भारत ने शांति-सेना में सबसे अधिक सैनिक भेजे।
(iii) UNO मंच पर भारत ने उपनिवेशवाद और नस्लभेद के खिलाफ आवाज़ उठाई।
(iv) भारत स्थायी सदस्यता की मांग करता है।

प्रश्न 8. भारत स्थायी सदस्यता क्यों चाहता है?
उत्तर: क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, परमाणु शक्ति संपन्न है, आर्थिक रूप से उभरता हुआ देश है और शांति स्थापना में सबसे आगे है।




✨ उम्मीद है कि ये नोट्स और प्रश्नोत्तर आपकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होंगे
अगर यह आपके लिए उपयोगी रहा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे 👇 कमेंट में ज़रूर बताइए








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ